जोन प्रशिक्षण कार्यशाला शामिल हुए छग के अलावा पड़ोसी राज्यों के प्रतिभागी
रायपुर
जेसीआई इंडिया (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) प्रति वर्ष जोन स्तर पर जोन प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है इस वर्ष इस 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा रायपुर में किया जिसमें जोन 9 एवं जोन 13 के विदर्भ, महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 30 चयनीत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस कार्यशाला का उद्देश्य होता है की जोन लेवल पर ऐसे प्रशिक्षक तैयार किए जाए जो आने वाले समय में समाज को एक नयी दिशा दे खासकर युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर ले कर जाए।
इस ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को प्रशिक्षक बनने के लिए तैयार किया जाता है। जरूरत के आधार पर किस प्रकार के ट्रेनिंग की आवश्यकता है, किन्हे यह ट्रेनिंग देना है यह जानकर विभिन्न प्रकार की तकनीको के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावकारी कैसे बनाया जाता है, प्रशिक्षक का व्यवहार और शिक्षण पैटर्न प्रस्तुतीकरण स्वयं का मूल्याँकन यह सब इस चार दिवसीय कार्यक्रम में सिखाया गया। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक जेसी आशीष दूधे थे जो अकोला से इस प्रशिक्षण देने आए हुए थे इनका साथ सह प्रशिक्षक जेसी सीए महेंद्र चांडक एवं जेसी डॉ मीनाक्षी कुलकर्णी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता जेसी सी ए अमिताभ दुबे एवं जेसी राजेश सराफ रहे। जेसी योगिता जायसवाल जोन अध्यक्ष जोन 9 एवं जेसी अनूप गांधी जोन अध्यक्ष जोन 13 उपस्थित रहे।
इस ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को प्रशिक्षक बनने के लिए तैयार किया जाता है। जरूरत के आधार पर किस किस प्रकार के ट्रेनिंग की आवश्यकता है किन्हे यह ट्रेनिंग देना है यह जानकर विभिन्न प्रकार की तकनीको के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावकारी कैसे बनाया जाता है,प्रशिक्षक का व्यवहार और शिक्षण पैटर्न प्रस्तुतीकरण स्वयं का मूल्याँकन यह सब इस चार दिवसीय कार्यक्रम में सिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी कपिल मनुजा ने किया एवं जेसीआई रायपुर संगवारी के चैप्टर इंचार्ज जेसी सुभाष साहू ,चैप्टर कोडिंर्टोर जेसी अखिलेश शर्मा अध्यक्ष घनश्याम सिन्हा प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी हेमंत लहेजा एवं पूरी संगवारी की टीम द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

पाठको की राय