Tuesday, October 20th, 2026

Aadhaar में Update कराने मांगे जा रहे हैं एक्स्ट्रा पैसे तो करें शिकायत, UIDAI लेगी एक्शन

नई दिल्ली 
आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज है। इसमें कुछ गलती होना आपका कोई भी काम बिगड़ सकता है। इसी वजह से आधार में सही जानकारी होना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप आधार केंद्र या यूआईडीएआई (UIDAI) के किसी ऑथोराइज्ड सेंटर पर जा कर अपने आधार (Aadhaar) में गलत जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। 

ऐसे में आपके लिए जरूरी है की आपको मालूम को की कौनसी जानकरी अपडेट कराने के लिए आपको कितना चार्ज देना है। वहीं अगर कोई आपसे उस अपडेट के ज्यादा पैसे मांगे तो आप उसकी शिकायत UIDAI को कर सकते हैं। आधार से जुड़ी शिकायत करने के लिए UIDAI ने तीन तरीके बताए हुए हैं। तो आइए आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं आप शिकायत और किस जानकारी को अपडेट कराने के लिए कितना देना होता है चार्ज: 
 
इन अपडेट के लिए 50 रुपये है चार्ज
अगर आप आधार में नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराना चाहते हैं तो यूआईडीएआई ने इसके लिए 50 रुपये का चार्ज तय किया हुआ है। इससे ज्यादा पैसे की अगर कोई डिमांड करता है तो आप उसकी कंप्लेंट कर सकते हैं। 

 

#Aadhaar में Update

Source : Agency

पाठको की राय