Sunday, October 25th, 2026

आवेश में पुत्र ने शराबी पिता की कर दी हत्या


कोंडागांव

थाना धनोरा अंर्तगत ग्राम हाटचपई की प्रार्थिया मसाय पति स्व. रैनूराम जाति गोंड़ द्वारा थाना धनोरा में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 23 जून 2022 की रात्रि करीबन 09 बजे इसका पति रैनूराम नशे की हालत में आकर खाना ठीक से नहीं बनाई है। बोलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करने लगा इस दौरान उसका पुत्र अस्सीराम बीच बचाव करने लगा तो उससे भी मारपीट करने लगा, नाराज पुत्र अस्सीराम ने आये दिन लड़ाई-झगड़ा करता है बोलकर उसी के पकड़े लोहे के टंगिया को छिनकर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने ही पिता रैनूराम के सिर में दो बार वारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 302 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर थाना धनोरा से टीम गठित कर आरोपी पता तलाश कर आरोपी अस्सीराम पिता स्व. रैनूराम जाति गोड़ उम्र 19 वर्ष साकिन हाटचपई थाना धनोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष शनिवार को पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया बरामद किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय