Wednesday, October 21st, 2026

इमरान खान ने भारत के खिलाफ उगला जहर

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल के दिनों में कई बार भारत से बातचीत करने के लिए शर्त रखते नजर आए। भारत का रुख साफ रहा कि पहले पाकिस्तान आतंकवाद पर नकेल कसे लेकिन इमरान हर मंच पर कश्मीर में आर्टिकल 370 दोबारा लगाने की शर्त पर बातचीत का मुद्दा उठाते रहे। अब एक बार फिर इमरान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है जिससे बातचीत की संभावनाओं पर ही सवाल खड़ा हो गया है।

भारत को फंसाने की कोशिश?
इमरान और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने आरोप लगाया है कि लाहौर के जौहर टाउन में हाफिज सईद के घर के पास जो धमाका हुआ था, उसमें भारत की खुफिया एजेंसी R&AW (रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग) का हाथ था। इमरान ने भारत के खिलाफ ऐक्शन के लिए वैश्विक समुदाय को आवाज भी दी है। इससे कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के ऊपर एक ड्रोन उड़ता देखा गया था जिसे लेकर दावा किया गया कि वह रेकी करने आया था।

हर जगह एक ही बात
जाहिर है ऐसे हालात के बीच किसी भी तरह की बातचीत मुश्किल हो जाती है। इससे पहले पाकिस्तान ने यूं तो भारत के साथ पिछले दरवाजे से किसी बातचीत में शामिल नहीं होने का दावा किया है लेकिन इस्लामाबाद की ओर से सार्वजनिक तौर पर यह कहा जाता रहा है कि नई दिल्ली को 'सार्थक बातचीत' के लिए 'अनुकूल वातावरण' बनाना चाहिए। इमरान खान ने तजाकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद और फिर रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में भी यही राग अलापा।

हर ओर से घिरा है पाक
जब फरवरी में दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर पर सहमति बनाई, तब भी ऐसी उम्मीदें दिखी थीं कि शायद आगे वार्ता का रास्ता खुले। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अपना ध्यान अफगानिस्तान में तालिबान की हरकतों और कोरोना वायरस, खस्ताहाल अर्थव्यवस्था जैसी अपनी दूसरी घरेलू समस्याओं पर लगाना शुरू कर दिया।

कमजोर दिख रही सरकार?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश के अंदर ही पाकिस्तान की आलोचना इस बात के लिए भी हुई कि भारत की तरफ से कोई रियायत नहीं दी गई लेकिन पाकिस्तान सीजफायर की बात मान गया। यही नहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो बार कतर की राजधानी में तालिबान नेताओं के साथ बातचीत की तो NSA मोईद ने इसे भारत की 'बेशर्मी' करार दिया।

 

#Imran Khan

Source : Agency

पाठको की राय