Tuesday, October 20th, 2026

'इमरान खान ने धोखेबाजी से की शादी', कोर्ट पहुंचा बुशरा बीबी का पूर्व पति

इस्लामाबाद.

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर फरीद मानेका ने शनिवार को धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद अदालत ने इस मामले में इस्तेखाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के सदस्य अवन चौधरी और निकाह कराने वाले मुफ्ती मुहम्मद सईद के साथ-साथ मानेका के घर के कर्मचारी लतीफ को नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 नवंबर को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया।

इस हफ्ते की शुरुआत में मानेका ने बुशरा बीबी से शादी करने से पहले इमरान को उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। शिकायत में मानेका ने अदालत से आग्रह किया कि खान और बुशरा को न्याय के हित में कानून के अनुसार बुलाया जाए और कड़ी सजा दी जाए। मानेका ने कहा कि खान देर रात बुशरा को फोन करते थे, बुशरा को बातचीत के लिए अलग संपर्क नंबर और मोबाइल फोन भी दिए गए थे। उन्होंने 14 नवंबर, 2017 को बुशरा को तलाक दे दिया। मनेका ने इमरान खान और बुशरा बीबी के खिलाफ इस्लामाबाद पूर्व के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कुदरतुल्लाह की अदालत में धारा 34 (सामान्य इरादा), 496 (वैध विवाह के बिना धोखाधड़ी से विवाह समारोह) और 496-बी (व्यभिचार) के तहत मामला दर्ज कराया है। सुनवाई के दौरान मेनका ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 200 (शिकायतकर्ता से पूछताछ) के तहत एक बयान भी दाखिल किया है।

मेनका को हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत दी गई थी। उन्होंने बयान में अपना दावा दोहराया कि इमरान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद अदालत ने मामले में शामिल तीनों गवाहों को नोटिस जारी किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में मेनका ने बुशरा बीबी से शादी करने से पहले इमरान को उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इन आरोपों की इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी।

 

#In court#ex-husband accuses Bushra wife

Source : Agency

पाठको की राय