Wednesday, October 21st, 2026

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर
आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2021 को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गयी है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे। आगामी नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित बैठक में चुनाव वाले नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला संगठन के प्रभारी पदाधिकारीगण, पर्यवेक्षक, जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण शामिल होंगे।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय