Saturday, October 24th, 2026

बिहार-पटना के जदयू दफ्तर में हुई अहम बैठक, सीएम नीतीश के मंत्री विजेंद्र यादव हुए नाराज

पटना.

विधानसभा चुनाव में हार हाल में रिजल्ट बेहतर हो, इसके लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे। शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद कई दिशा निर्देश देकर चले गए।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे जदयू की बैठक शुरू हुई। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत जदयू के सभी शीर्ष नेता पहुंचे हैं। इधर, बैठक के बीच से खबर यह आ रही है कि वरीय नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव नाराज हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं जदयू में नहीं हूं। सूत्रों की मानें तो बैठक को लेकर जदयू कार्यालय के पास सीएम नीतीश कुमार के साथ शीर्ष नेताओं की तस्वीर लगाई गई थी। इसमें विजेंद्र यादव की तस्वीर गायब थी। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गए।

 

#Bihar-Patna#JDU meeting#minister angry.

Source : Agency

पाठको की राय