Wednesday, October 21st, 2026

कैबिनेट बैठक में अहम मसलों पर चर्चा, अपग्रेड होगा भोपाल का टीबी हॉस्पिटल

भोपाल
मध्यप्रदेश के नीमच में नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा वहीं छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय किया जाएगा। प्रदेश के खंडवा, बुरहानपुर और टीकमगढ़ जिलों में में चार नई तहसीलों का गठन भी किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा की जा रही है।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में नीमच मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आबंटन करने पर भी निर्णय लिया जा रहा है। इसके अलावा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वहां के राजा शंकर शाह के नाम पर करने का निर्णय भी लिया जा रहा है। शंकर शाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा थे।   बुरहानपुर जिले में वर्तमान तहसील नेपानगर का पुनर्गठन कर नवीन तहसील धूलको के गठन का अनुसमर्थन किया जाएगा। इसके अलावा खंडवा जिले के अंतर्गत वर्तमान तहसील हरसूद का पुनर्गठन कर  नवीन तहसील किल्लौद और खंडवा जिले के अंतर्गत वर्तमान तहसील पुनासा का पुनर्गठन कर नवीन तहसील मूंदी और टीकमगढ़ जिले की नवीन तहसील दिगौड़ा के गठन के प्रस्तावों का अनुसमर्थन कैबिनेट में किया जा रहा है।

राजधानी भोपाल के टीबी हास्पिटल का उन्नयन रीजनल इंस्टीटयूट फॉर रेस्पिरेटरी डिसीज में किए जाने के लिए नवीन पदों के निर्माण के संबंध में निर्णय भी कैबिनेट में लिया जा रहा है।

कैबिनेट में ग्वालियर की तहसील मुरार के ग्राम लोहारपुर में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 57.952 हेक्टेयर जमीन आबंटन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा रही है। प्रदेश में वर्ष 21-22 मं 11 नवीन शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने, पूर्व संचालित 5 नये शासकीय महाविद्यालयों में नवीन विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय प्रारंभ करने एवं एक शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर तीन नवीन विषय प्रारंभ करने के प्रस्ताव का अनुसमर्थन भी आज कैबिनेट में किया गया। मध्यप्रदेश राज्य में पवन उर्जा से विद्युत उत्पादन की परियाजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पर्वन उर्जा परियोजना नीति 2012 में पंजीकृत पवन उर्जा परियोजनाओं एवं नवीन परियोजनाओं  के विकास के लिए निविदा आमंत्रित किए जाने पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा।

 

 

#cabinet meeting#TB hospital

Source : Agency

पाठको की राय