Sunday, October 25th, 2026

सतना जिले के ग्राम हिजहरी में क्षतिग्रस्त बिजली टॉवर में तत्परता से हुआ सुधार

भोपाल

सतना जिले के चितहरा के पास ग्राम हिजहरी तहसील मझगवाँ में 4 मई को दोपहर 2बजे बवंडर आने से 132 केवी का टॉवर नंबर 109 धराशाई हो गया। इसके कारण चित्रकूट, मझगवाँ, बरोदा, कोठी, बरहना फीडर‌एवं भारतीय रेलवे की सप्लाई प्रभावित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात काम कर 5 मई को सुबह 10 बजे सप्लाई शुरू करा दी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात करीब एक बजे मुख्य मार्ग से 12-13 किलोमीटर दूर जंगल में गाड़ी से एवं जहाँ से गाड़ी ‌नहीं जा सकती थी, वहाँ पैदल चलकर क्षतिग्रस्त हुए टॉवर स्थल पर जाकर वहाँ काम कर रहे बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एम.डी. ट्रांसमिशन से चर्चा कर भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों, के संबंध में कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए।

 

 

#बिजली टॉवर

Source : Agency

पाठको की राय