Friday, October 23rd, 2026

IMF ने बताया कितनी गंभीर स्थिति में है पाक अर्थव्यवस्था, GDP अनुमान जान रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली

पड़ोसी देश पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए पाकिस्तान के चालू वर्ष के जीडीपी अनुमान को 2 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' के मुताबिक, आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति औसतन 27.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान की जीडीपी वित्त वर्ष 2024-25 में 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो वित्त वर्ष 2021-22 में 6 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने बजट 2022-23 की पूर्व संध्या पर चालू वित्त वर्ष के लिए 5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर की परिकल्पना की थी। लेकिन, विनाशकारी बाढ़ के बाद, सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर को संशोधित कर 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

अखबार ने लिखा है कि चालू वित्त वर्ष के नौ महीने (जुलाई-मार्च) की अवधि के बाद, आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर को 0.5 प्रतिशत तक रहने अनुमान लगाया है। विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने भी अपनी नवीनतम रिपोर्ट में विकास दर को संशोधित कर क्रमश: 0.6 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत कर दिया है।

 

 

#IMF

Source : Agency

पाठको की राय