Saturday, October 24th, 2026

अवैध पैथोलॉजी का गोरखधंधा, बिना लाइसेंस वाले 87 सेंटरों पर छापेमारी की तैयारी

पटना
जिले में बगैर लाइसेंस व एमडी डॉक्टर के ही 87 पैथोलॉजी लैब चल रहे हैं. इसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय की रिपोर्ट से निकल कर सामने आयी है. इनमें अप्रशिक्षित लोग यहां मरीजों से ब्लड सैंपल ले रहे हैं और रिपोर्ट बना रहे हैं.

सीएस ऑफिस से मिली जानकारी के आधार पर पटना जिले में 170 निबंधित पैथोलॉजी सेंटर हैं. वहीं, बिना निबंधन के 58 हैं. इसी तरह 40 निबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर हैं और 29 सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे हैं. ऐसे में 87 पैथोलॉजी सेंटर व डायग्नोस्टिक सेंटर ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की नजर में अवैध हैं. यहां मानक के अनुसार एमडी डॉक्टर भी नहीं हैं. सूत्रों की मानें, तो पटना जिले में एक अनुमान के मुताबिक 250 से भी अधिक पैथोलॉजी लैब हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो छापेमारी के बाद सब कुछ दिनों तक बंद रहता है, लेकिन कुछ समय बाद इनका धंधा दूसरे नाम से शुरू हो जाता है. जिले में एमडी पैथ की संख्या बहुत कम है और कुछ शर्तों व लिमिटेड जांच की अनुमति एमबीबीएस डॉक्टरों को भी दी जाती है. लेकिन, एक एमडी पैथ के नाम पर कई पैथोलॉजी चलाये जा रहे हैं. पटना में सबसे अधिक बाइपास इलाके में अवैध पैथोलॉजी लैब हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय