Sunday, October 25th, 2026

लखनऊ में अवैध कब्जा : एलडीए की जमीन पर खोल दिया कैफे, चला बुलडोजर

 लखनऊ
 
लखनऊ में एलडीए की जमीन पर गोमती नगर विभूतिखंड में कैफे खोल दिया गया। शनिवार को प्राधिकरण ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध रेस्त्रां पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया। खाली कराई गई जमीन की कीमत 10 करोड़ रुपये है। यह जमीन चंदन अस्पताल के पीछे स्थित है।


लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभूतिखण्ड में चंदन अस्पताल के पीछे खसरा संख्या 759 प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके ‘द प्लैटर कैफे’ खोल लिया था। इस मामले में प्राधिकरण की ओर से अवैध कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी। साथ ही उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अतिक्रमण हटाकर जमीन को खाली कराये जाने के सम्बंध में निर्देश दिए। इन्हीं आदेशों का पालन कराने के लिए आज अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह और तहसीलदार शशिभूषण पाठक के नेतृत्व में प्राधिकरण पुलिस बल, विभूतिखण्ड थाने के पुलिस बल मौके पर पहुंची। तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने बताया कि खाली करायी गई जमीन का क्षेत्रफल लगभग 450 वर्ग मीटर है।

 

 

#अवैध कब्जा

Source : Agency

पाठको की राय