Thursday, October 22nd, 2026

अवैध निर्माण नियमितीकरण से हर वर्ग होगा लाभान्वित - कन्हैया

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण विधेयक पारित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक बिल के पास होने से प्रदेश में अनियमित और अवैध निर्माण को वैध करा सकेंगे ।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए तीन बार विधेयक लाए गए हैं परंतु प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार में पहली बार कमर्शियल निर्माण को वैध करने का प्रस्ताव लाया गया है जो व्यापारी वर्ग के साथ-साथ छोटे-छोटे घरों में रहकर अपना व्यापार संचालन करने वाले परिवारों के लिए अत्यंत राहत पहुंचाने वाला है। अग्रवाल ने नियमितीकरण विधेयक लाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें भी अपना अवैध निर्माण, अनियमित निर्माण, व्यावसायिक निर्माण वैध कराने के लिए आवेदन करना हो हमारे कार्यालय में 01 अप्रैल से उन्हें इस संबंध में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

 

#Illegal

Source : Agency

पाठको की राय