Saturday, October 24th, 2026

मोहर्रम करबला कमेटी का इज्तेमाई निकाह 22 को

भिलाई
मोहर्रम करबला कमेटी हर साल की तरह इस साल भी इज्तेमाई निकाह का आयोजन करने जा रही है। लगातार 22 वें वर्ष होने जा रहा यह आयोजन 22 मई को होगा। इस इज्तेमाई निकाह के लिए आवेदन फार्म करबला कमेटी के सदस्यों से लिए जा सकते हैं। कमेटी की ओर से जानकारी दी गई है कि इसके लिए लड़का या लड़की पक्ष से किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है बल्कि कमेटी की ओर से नए जोड़े को घर का जरूरी सामान दिया जाता है। कमेटी ने जरूरतमंद लोगों से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय