Saturday, October 24th, 2026

इज्तेमाई निकाह 14 को


भिलाई

मोहर्रम करबला कमेटी की ओर से इज्तेमाई निकाह का आयोजन 14 मई को किया जा रहा है। कमेटी ने अपील की है कि आर्थिक परिस्थिति के चलते अपने बेटे-बेटियों का निकाह नहीं करा पाने वाले परिवार इस आयोजन का लाभ ले सकते हैं।

कमेटी नि:शुल्क आयोजन करवाती है और नए जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी दिया जाता है। जरूरतमंद साक्षरता चौक के सामने करबला मैदान स्थित कमेटी के कार्यालय में 10 मई तक संपर्क कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय