Thursday, October 22nd, 2026

आईआईटी धनबाद के प्रो. राघवेन्द्र चौधरी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

धनबाद
आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रो. राघवेन्द्र कुमार चौधरी को यंग साइटिस्ट प्लेटिनम जुबली अवार्ड 2021 देने की घोषणा हुई है। आईआईटी धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राघवेन्द्र चौधरी को यह अवार्ड नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया (एनएएसआई) की ओर से दिया जाएगा। प्रो. चौधरी को मिड बैंड फाइव जी एप्लिकेशन के लिए मेटामटेरियल आधारित कांम्पैक्ट एंटीना, मेटासुरफेस और एमआईएमओ संज्ञानात्मक रेडियो सिस्टम के डिजाइन और विकास की दिशा में उनके योगदान को देखते हुए यह अवार्ड मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत की सबसे पुरानी विज्ञान एकेडमी है। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस इंडिया से अवार्ड मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी यंग साइंटिस्ट समेत कई अवार्ड उन्हें मिल चुका है। आईआईटी के शिक्षकों व छात्रों ने प्रो. चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
 

 

#IIT Dhanbad

Source : Agency

पाठको की राय