Thursday, October 22nd, 2026

बर्तन में फटाखा फोडने की नादानी ने ली नाबालिग की जान


कोरिया

नाबालिग की नादानी ने उसकी जान ले ली और  पूरे परिवार में खुशी के मौके पर मातम छा गया। नाबालिग ने बर्तन में पटाखे फोडने की योजना बनाई उसी बर्तन ने उसकी जान ले ली। यह पूरा वाक्या बैकुंठपुर जिले के चर्चा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर गांव का है। बताया जाता है कि गांव के 15 वर्षीय नाबालिग जगरनाथ ने जो पटाखा फोडने  की जो योजना बनाई  वह उसी के लिये जान लेवा साबित हुई। जगरनाथ ने एक बर्तन पर रखकर पटाखे फोडने की इच्छा से  योजना तैयार की मगर पटाखे की आवाज इतनी भयावह थी की बर्तन के चिथडे उड गये।

पटाखे फटने के साथ बर्तन के टुकड़े-टुकड़े हो गए और सीधे उसके शरीर में जा घुसे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।शरीर से अत्यधिक मात्रा में खून बहने से जगरनाथ ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।मामले की जांच कर रहे चर्चा थाना के एसआई अनिल साहू का कहना है कि दिवाली की रात नाबालिक बच्चे ने बर्तन में पटाखे फोड़े थे जिससे  बर्तन के टुकड़े उसके सीने के बीच में जा घुसे बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय