Wednesday, October 21st, 2026

आईजी गोरखपुर ने चारों जिलों के एसपी को पत्र लिख दिया यह खास निर्देश, महिला सिपाहियों को मिलेगी नई जिम्मेदारी

गोरखपुर
गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविंदर गौड़ ने जोन के सभी जनपदों के एसपी को पत्र लिखकर खास निर्देश दिया है। इसके तहत अब महिला पुलिसकर्मियों को भी अब बीट का प्रभार मिलेगा। शहरी क्षेत्र के थानों में बीस प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र के थानों में दस प्रतिशत बीट इंचार्ज अब महिला सिपाही होंगी।
आईजी जे रविंदर गौड़ ने कहा कि अभी तक महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थाने के दतफ्तर,पहरा, महिला को जागरुक करने में लगाई जाती थी। लेकिन अब मुख्य पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन्हे बीट यानी हल्का प्रभारी बनाया जाएगा। ये फिल्ड में जाकर अपराधियों की निगरानी करेंगी। उनकी गिरफ्तारी भी करेंगी। 107, 116 व 151 की कार्यवाही करेंगी। साथ ही चरित्र प्रणाम पत्र व पासपोर्ट वैरिफिकेशन भी करेंगी।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय