Wednesday, October 21st, 2026

IFS मीट: CM शिवराज सिंह बोले- आप हमारे गर्व, आपसे ही जंगल हैं...

भोपाल

आईएएस और आईपीएस अफसरों की सर्विस मीट के बाद रविवार से आईएफएस अफसरों की दो दिवसीय सर्विस मीट शुरू हुई है। इस मीट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन मंत्री कुंवर विजय शाह की मौजूदगी में किया।  विकास में वन विभाग की सहभागिता की चर्चा के बीच अफसरों से सीएम चौहान ने कहा कि वे काम के दौरान तनाव मुक्त होकर रहें। आप हमारे गर्व हैं, आपसे ही जंगल सुरक्षित हैं। सर्विस मीट के अंतर्गत सोमवार को वन महकमे के अधिकारियों द्वारा पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया भी मौजूद रहे। वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि सीएम रोज एक पौधा लगाकर यह संदेश देते हैं कि दूसरों के लिए जीना है। समिट में कूनों में लाए गए चीतों को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया गया।  सर्विस मीट के अंतर्गत सोमवार को वन महकमे के अधिकारियों द्वारा पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तीन साल बाद आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं मैनिट स्थित स्पोटर्स काम्प्लेक्स में आयोजित की जाएंगी।

अफसरों ने पदोन्नति और वन भवन के लिए मांगा फंड
सर्विस मीट में वानिकी सम्मेलन के साथ वन विभाग द्वारा प्रदेश में वनीकरण के लिए किए गए कामों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में सीएम चौहान को अवगत कराया गया। वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज से दो डिमांड रखकर उसे पूरा कराने को कहा। इसमें कहा गया कि वर्ष 1991 और 1992 बैच के आईएफएस अफसरों को पदोन्नति दी जाए जबकि दूसरी डिमांड राजधानी में लंबे समय से बन रहे अधूर वन भवन के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था की जाए ताकि वन विभाग का दफ्तर पूरी तरह उसमें शिफ्ट हो सके।

 

Source : Agency

पाठको की राय