Wednesday, October 21st, 2026

IFS दीपक मित्तल को PMO में बनाया गया OSD, संयुक्त सचिव रुद्र गौरव श्रेष्ठ को सेवा विस्तार

नई दिल्ली
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के तीन अधिकारियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इसके तहत आईएफएस दीपक मित्तल को पीएमओ में ओएसडी बनाया गया है।

वहीं, आईएफएस विपिन कुमार और आईएफएस निधि तिवारी को पीएमओ में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, आईएफएस रुद्र गौरव श्रेष्ठ को बतौर संयुक्त सचिव सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी दीपक मित्तल को पीएमओ में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार और निधि तिवारी को क्रमश: उप सचिव और अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

 

#IFS दीपक मित्तल

Source : Agency

पाठको की राय