Thursday, October 22nd, 2026

IFFI में इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को सत्यजीत रे अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 52वां संस्करण गोवा में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि IFFI अवार्ड्स को एशिया और भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि 'इस्तवान स्जाबो' और 'मार्टिन' स्कॉर्सेस' को गोवा में भारत के 52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आईएफएफआई में पहली बार भाग लेने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी इनवाइट किया गया है। जनवरी 2021 में आयजिट किए महोत्सव की सफलता के बाद अब इसके 52वें संस्करण के एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि इस महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा गोवा की राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के साथ मिलकर किया जाएगा।

 

#IFFI में इस्तवान स्जाबो

Source : Agency

पाठको की राय