Wednesday, October 21st, 2026

इलाके में रहना है तो 50 हजार महीना देना होगा, कानपुर में पुलिस की 'हफ्ता वसूली' की लिस्ट वायरल

कानपुर

अपराधी को क्षेत्र में रहना है तो 50 हजार महीना देना होगा। अवैध खाद्य का गल्ला गोदाम है तो 25 हजार महीना देना होगा। इसी तरह से तमाम मदों में एक वसूली लिस्ट सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वसूली लिस्ट चौकी जाजमऊ, थाना चकेरी की थी, जिसके चौकी इंचार्ज सुखराम रावत हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कैंट को मामले में जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर एक हाथ से लिखी सूची जारी हुई। इसमें ऊपर लिखा था चौकी जाजमऊ, थाना चकेरी वसूली लिस्ट। उसके नीचे चौकी इंचार्ज का नाम। फिर उसमें लिखा था राजा रब्बानी (अपराधी) जेल जा चुका कई बार 50 हजार रुपए प्रति माह (चरस गांजा), दूसरे नम्बर पर अशफाक इसके भाई अफजाल लुटेरे भी हैं (चरस गांजा का 50 हजार प्रति माह)।

तीसरे नम्बर पर निमाज अवैध खाद्य का गल्ला गोदाम 25 हजार प्रति माह। चौथे नम्बर पर नसीम पहलवान वाजिदपुर अवैध खाद्य टंकी 25 हजार प्रति माह। जुबैर आलम संजय नगर अवैध भट्ठी 25 हजार प्रति माह। छठे पर जानवर कटान का पैसा 50 हजार प्रति माह (सलीम)। टीले का जुआ 307 का अपराधी बनिया चलवा रहा 60 हजार प्रति माह। पर्ची के अंत में लिखा है कि यह सारा पैसा महफूज सउद अख्तर का करीबी फाजिल अशरफ चौकी इंचार्ज को देता है।

 

#'हफ्ता वसूली'

Source : Agency

पाठको की राय