Wednesday, October 21st, 2026

बढ़ानी है पेंशन की रकम तो 26 जून तक है मौका, अप्लाई करने से पहले जान लें सारा गुणा-भाग

नई दिल्ली
इन दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सैलरीड क्लास और नौकरीपेशा लोगों पिछले कुछ दिनों से हायर पेंशन स्कीम की बातें कर रहे हैं। अपने भविष्य की चिंता में हर कोई नौकरी के समय में ही अपनी पेंशन का जुगाड़ करने में लगा है। EPFO की ओर से हायर पेंशन स्कीम में अप्लाई करने की आखिरी तारीख बदल चुकी है। जी हां, अब आखिरी तारीख 26 जून 2023 हो गई है। अगर आप अब भी इस स्कीम में अप्लाई करने का सोच रहे हैं तो आपके पास अभी थोड़ा वक्त और है। लेकिन ज्यादातर लोगों को अब भी नहीं पता कि यह स्कीम क्या है और आपको अधिक पेंशन का विकल्प चुनते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना है। तो चलिए, एक-एक कर सरल भाषा में समझते हैं।

क्या है हायर पेंशन स्कीम ?
आसान और सरल भाषा में कहे तो हायर पेंशन स्कीम आपको रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे में हर महीने ज्यादा पेंशन देगा, जिसके लिए अप्लाई करने की तारिख 26 जून है। वो कर्मचारी, जो 1 सितंबर 2014 से पहले ईपीएफओ और ईपीएस के मेंबर थे और जो सर्विस में बने रहे, लेकिन पहले उच्च पेंशन विकल्प का लाभ उठाने से चूक गए, आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, जो लोग इस तिथि से पहले सेवानिवृत्त हुए थे और जिन्होंने उच्च पेंशन विकल्प के लिए चुनाव किया था, उन्हें इसकी अलग से स्वीकृति देनी होगी।

 

#(EPFO)

Source : Agency

पाठको की राय