Saturday, October 31st, 2026

अगर आप सस्ते में विंटर प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो शानदार मौका


नई दिल्ली

Amazon Home Shopping Spre सेल लाइव हो गई है। यह सेल 1 जनवरी 2023 से लाइव है, जो अगले एक हफ्ते यानी 8 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। बता दें कि यह एक विंटर सेल हैं। इस सेल में गीजर, वाटर हीटर पर 50 फीसद से ज्यादा की छूट दी जा रही है। साथ ही 10 फीसद बैंक डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप विंटर कलेक्शन पर 70 फीसद तक की भी छूट हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

इन प्रोडक्ट पर मिल रही बंपर छूट और कैशबैक
इस सेल में बजाज, हैवेल्स, डायसन, इलेक्ट्रोलक्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, क्रॉम्पटन, मिल्टन, फिलिप्स, यूरेका फोर्ब्स, उषा, लिवप्योर, स्लीपी कैट जैसे ब्रांडों पर भारी छूट दी जा रही है। इन प्रोडक्ट पर HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10 फीसद इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन प्रोडक्ट को EMI ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा। साथ ही 10 फीसद कैशबैक और 150 रुपये और 1500 रुपये के अलग-अलग डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सेल में प्यूमा, बीटएक्सपी, ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, वीफिटकिट, एडिडास, बोट, नॉइज सहित टॉप ब्रांड पर 70 फीसद तक की छूट मिलती है।

 

किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट
    विंटर एप्लाएंसेस पर 50 फीसद तक की छूट ऑफर की जाती है।
    सेल में गीजर पर 50 फीसद की छूट दी जा रही है। मतलब इन प्रोडक्ट को आधी से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।
    Amazon की इस सेल में वाटर हीटर पर 40 फीसद तक छूट दी जा रही है।
    इस सेल में रूम हीटर को 899 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
    Amazon Home Shopping Spre सेल में एयर प्यूरीफायर की खरीद पर 40 फीसद तक की छूट दी जा रही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय