Monday, October 19th, 2026

दिवाली पर अगर देख लिया जीव को घर में तो समझें लग गई लॉटरी

दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. इस दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी का पूजन किया है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग हर वो काम करते हैं जिससे लक्ष्मी जी को प्रसन्न किया जा सके.

इस दिन अगर आपको कुछ जीव घर में दिख जाएं या नजर आ जाएं तो माना जाता है स्वंय मां लक्ष्मी आपको कृपा देने आपके घर आईं हैं. जानते हैं वो कौन से जीव हैं जिनका दीवाली के दिन दिखना शुभ संकेत देता है.

दिवाली के दिन उल्लू का दिखना
दिवाली की रात उल्लू का दिखना  बहुत शुभ माना जाता है. उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है. अगर उल्लू आपको दिखे तो समझें स्वंय लक्ष्मी जी आपके घर आईं हैं. अगर दिवाली के दिन पूर्व दिशा से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे, तो यह बहुत शुभ माना जाता है. अगर उल्लू घर के आस-पास दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी घर में आने वाली हैं. हिन्दू धर्म में उल्लू समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है.

छिपकली का दिखना
दीपावली के दिन छिपकली का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. अगर दिवाली के दिन आपको छिपकली दिखती है तो माना जाता है कि आपको पैसों की कमी नहीं होगी. आपका आने वाला साल रहेगा.

छछूंदर का दिखना
दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. छछूंदर को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है.छछूंदर को दिवाली के दिन संध्या के समय देखना सुख-समृद्धि का प्रतीक है. यह प्रतीक है कि भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है.

 

#diwali

Source : Agency

पाठको की राय