खाना खाने के बाद ये लक्षण दिखे तो भूल कर भी न करे इग्नोर
आयुर्वेद इस आदत को खराब मानता है। क्योंकि इससे वजन बढ़ना, थायरॉइड की समस्या, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। अचानक कफ बढ़ने से फूड कोमा होता है। इसी की वजह से शरीर में इंफ्लामेशन हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, फूड कोमा के लक्षण दिखने के बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
लक्षण- ऐसा होता है फूड कोमा
नींद आना
आलस
थकावट
एनर्जी की कमी
फोकस ना कर पाना
मेडिकल साइंस के मुताबिक कारण
मेडिकल साइंस में फूड कोमा को पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस कहा जाता है। यह अक्सर बहुत ज्यादा खाने के बाद होती है। इसे पोस्ट लंच डिप भी कहा जाता है। इसके अन्य कारणों में ज्यादा खाना, ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव, हाई कार्ब्स, फैट और प्रोटीन खाना, दिमाग और स्लीप हॉर्मोन पर खाने का असर हो सकता है।

पाठको की राय