Saturday, October 31st, 2026

अगर आप कर रहे हो वेट लोस्स तो दूध आपके लिए है बहुत फायदेमंद

आज के समय में वजन घटाने के लिए लोग अक्सर कई तरीके और उपाय आजमाते हैं। इसमें चाहे डाइटिंग करना हो या फिर कुछ गिनी चुनी चीजों को डाइट से बाहर कर देना। आमतौर पर सबसे ज्यादा वजन घटाने के दौरान लोग दूध को ही अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं, ताकि वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाए या फिर अधिक वजन ना बढ़े। लेकिन क्या सही मायने में दूध पीना वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। आइए जानते क्या है इसके पीछे की सच्चाई के बारे में।

बता दें कि दूध कैल्‍शियम का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। कई लोग गाय का तो कइ लोग बैंस का दूध पीना पसंद करते हैं। मगर क्‍या आप जानते हैं कि गाय का दूध न सिर्फ स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए ही बेहतरीन होता है, बल्‍कि इससे वजन को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। दूध के अंदर विटामिन बी-12, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन डी और रिबोफ्लेविन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं। अब आइए जानते हैं कि वेट लॉस के ल‍िए गाय का दूध किस प्रकार से फायदेमंद माना जाता है।

​क्या दूध स्किप करना सही है क्‍या?

दूध दुनिया भर में सबसे ज्यादा सेवन करने वाले पेय पदार्थों में से एक है। खासतौर से भारत में दूध का सेवन अधिक किया जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से लोग डेयरी उत्पादों को कई कारणों की वजह से छोड़ रहे हैं। जिनमें से एक सबसे बड़ा कारण है इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट। लेकिन क्या सही मायनों में सिर्फ फैट के लिए ही दूध को छोड़ना सही है।

न्यूट्रिशनिस्ट की माने तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है। बल्कि उनका कहना है कि अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो गाय के दूध का सेवन आपके वजन घटाने के लक्ष्य को जल्दी हासिल करने में आपकी मदद कर सकता है। ज्ञात हो कि दूध में विटामिन बी 12, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन डी और रिबोफ्लेविन जैसे गुण पाए जाते हैं जो वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।

​गाय के दूध से क्यों घटता है वजन

अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में दूध को शामिल करते हैं तो इसके जरिए आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट हो जाता है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के आंकड़ों के मुताबिक, 100 ग्राम दूध में 61 कैलोरी और 113 मिलीग्राम कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाना आसान बना सकते हैं।

​कैसे वजन घटाता है दूध

अगर आप किसी तरह के पैकेज्ड दूध का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके वजन बढ़ाने का काम इसलिए कर सकता है। क्योंकि इस दूध में स्वाद बढ़ाने के लिए फ्लेवर और शुगर का उपयोग किया जाता है। इसके बजाय अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप दूध के अंदर कुछ नेचुरल चीजों को शामिल कर उसे पौष्टिक बना सकते हैं और आसानी से वजन घटा सकते हैं।

​कैसे बढ़ा सकते हैं दूध की पौष्‍टिकता

दूध को पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें हल्दी, जायफल, दालचीनी, कैमोमाइल, अश्वगंधा जैसे मसाले और जड़ी-बूटियां मिलाकर पी सकते हैं। आपको बता दें कि इन जड़ी बूटियों के गुण न केवल आपका वजन घटा सकते हैं। बल्कि इनके जरिए इम्यूनिटी, नींद और दूसरे कई लाभ भी होते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

हाल ही में हुए अध्ययन बताते हैं कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में दूध के सेवन से आपको कैल्शियम मिलता है जो आपको मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज मेटाबोलिक सिंड्रोम, और हृदय रोगों से बचाकर रखता है। इसके अलावा अगर आपको लेक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको अपनी डाइट में दूध को शामिल नहीं करना चाहिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय