Thursday, October 22nd, 2026

अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से लक्ष्य लेकर चलें तो मंजिल दूर नहीं- ज्ञानेश

रायपुर
छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में नव प्रवेशित  विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय से परिचित कराने के लिए -अपने कॉलेज को जानें- थीम अंतर्गत साक्षात्कार कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ योग आयोग) एवं विशिष्ट अतिथि विप्र शिक्षण समिति  के संचालक  अविनाश शुक्ला ने प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों को एकाग्रता, समर्पण के साथ अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा ने कहा अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए एवं उज्जवल भविष्य के लिए नियमित कक्षा में उपस्थिति अनिवार्य है। अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्म विश्लेषण के साथ आने वाली रुकावटें को दूर करना चाहिए ।मोबाइल को दुश्मन ना बनाएं, इसे दोस्त बनाएं और इसे अपने ज्ञान अर्जन के लिए उपयोग करें । संचार के माध्यम ज्ञान में वृद्धि के लिए है ना कि अपने समय को बर्बाद करने के लिए। जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने में आपका कॉलेज एवं प्राध्यापक सहयोगी होंगे.सभी विद्यार्थी कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करें और अपने राष्ट्र के साथ महाविद्यालय का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर अविनाश शुक्ला ने कहा यह महाविद्यालय अपने अनुशासन के कारण जाना जाता है ,विगत 25 वर्ष से विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए यह महाविद्यालय संकल्पित  है। इसलिए सभी विद्यार्थी इस महाविद्यालय में अध्यापन काल का लाभ उठाएं एवं अपना भविष्य निर्माण करें।

इसके पूर्व प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों के लिए ही है। खेल का हरा भरा मैदान , खेल सामग्री ,ई लाइब्रेरी एवं  पुस्तकें सभी चीजें आपके विकास के लिए उपलब्ध हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षक आपके अध्ययन अध्यापन में सहयोगी होंगे ,नियमित कक्षा में उपस्थित होकर सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय