Tuesday, October 20th, 2026

अगर विटामिन डी की हो कमी तो आज ही खाना शुरु करदे ये फ़ूडस

 विटामिन डी के लिए धूप को जरूरी माना जाता है। लेकिन बरसात या सर्दियों के मौसम में सूरज ढंग से नहीं निकल पाता है। जिस वजह से विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से कैल्शियम भी घुल नहीं पाता और हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं।

विटामिन डी की कमी के लक्षण: बार-बार बीमार पड़ना, थकान और कमजोरी, कमर दर्द, हड्डियों में दर्द, बार-बार हड्डी टूटना, डिप्रेशन, घाव या जख्म भरने में देरी, बोन लॉस, हेयर लॉस, वजन बढ़ना, मसल्स में दर्द, एंग्जायटी आदि।

धूप के बिना भी इस विटामिन की कमी पूरी की जा सकती है। इस विटामिन डी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल हैं, जिनमें ये सनलाइट विटामिन भरा हुआ है। शाकाहारी और मांसाहारी लोग इन खाद्य पदार्थों का सेवन करके कमी पूरी कर सकते हैं।

संतरे का जूस

संतरे का फल विटामिन सी से भरपूर होता है। बाजार में कुछ फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस मिलते हैं, जिनमें विटामिन डी डाला जाता है। इसे पीकर आप रोजाना की जरूरत पूरी कर सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

दूध

एक गिलास दूध पीकर आप हड्डियों को अंदर से मजबूत बना सकते हैं। यह नेचुरल ड्रिंक विटामिन डी के साथ कैल्शियम देती है। यूएसडीए के मुताबिक (ref.), 100 एमएल दूध में 51 आईयू विटामिन डी और 113 एमजी कैल्शियम मिलता है।

ऑयस्टर

अधिकतर लोग जानते हैं कि मछली खाने से विटामिन डी मिलता है। लेकिन ऑयस्टर एक दूसरा सीफूड है, जो भारी मात्रा मे इस न्यूट्रिएंट को देता है। इस फूड को खाकर विटामिन बी12 की कमी भी खत्म की जा सकती है।

अंडा

प्रोटीन से भरा अंडा हड्डियों को मजबूत बना सकता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचाता है और विटामिन डी देता है। इसके लिए आपको अंडे का पीला भाग जरूर खाना होगा। क्योंकि, सफेद हिस्से में सिर्फ प्रोटीन मौजूद होता है।

मशरूम

शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम एक हाई विटामिन डी फूड है। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ वही मशरूम विटामिन डी दे सकता है, जिसे धूप में उगाया गया हो। इसलिए बाजार से खरीदते हुए उसकी पैकेजिंग पर न्यूट्रिशनल वैल्यू जरूर देख लें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय