Saturday, October 24th, 2026

 पहली सूची में नाम नहीं तो 24 तक नया विकल्प भरें

 पटना 
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम पहली सेलेक्शन मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे 24 अगस्त तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं। न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे। इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें दूसरी लिस्ट में जगह मिलेगी। हालांकि दोबारा विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई विद्यार्थी आवंटित किये जानेवाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा कॉलेज या संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे विद्यार्थी स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें जहां उनका चयन हुआ है। अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। 


इस संस्थान में नामांकन कराने के बाद ही वे दूसरे या तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में नामांकन ले सकेंगे। स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 24 अगस्त के बीच अपनाना होगा। स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है। नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय