Wednesday, October 21st, 2026

यूपी में सरकार बनी तो किसी भी बीमारी का 10 लाख तक का इलाज मुफ्त: प्रियंका गांधी

नोएडा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर कुछ न कुछ घोषणाएं कर रही हैं। सोमवार सुबह भी ट्वीट कर एक वादा किया है।

उन्होंने कहा है कि अगर आगामी चुनाव के बाद यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सूबे में किसी भी बीमारी का 10 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा।

प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा-कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी। 

 

#government

Source : Agency

पाठको की राय