Tuesday, October 20th, 2026

दहेज की मांग नहीं हो सकी पूरी तो दुल्हन को उतारा मौत के घाट, जलती चिता से पुलिस ने निकाला विवाहिता का शव

बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। क्षेत्र के टीकरी कस्बे में बुधवार की रात एक विवाहिता की दहेज न देने पर हत्या कर दी गई। घटना सूचना मिलने पर पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता का शव निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुलंदशहर के गांगरोल गांव निवासी कृष्ण ने दोघट थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी नीलम उर्फ सपना की छह महीने पहले बागपत के टीकरी कस्बे में शादी हुई थी। सुसरालियों ने दहेज की मांग कर रहे थे। बुधवार की शाम 8 बजे नीलम के चाचा गुलशन के पास फोन आया कि नीलम की तबियत खराब है और अस्पताल ले जा रहे हैं।  इस सूचना के बाद नीलम के चाचा गुलशन बार-बार ससुराल वालों को फोन करता रहा लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद चाचा ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कस्बे में पहुंच कर जानकारी तो घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने समझा बुझाकर को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

 

 

#demand for dowry

Source : Agency

पाठको की राय