Wednesday, October 21st, 2026

पाटीदारों के खिलाफ केस वापस नहीं लिए गए तो 23 मार्च को प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन: हार्दिक पटेल

अहमदाबाद
 गुजरात कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हार्दिक पटेल ने पाटीदार आंदोलन के दौरान लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए केस वापस लेने की मांग की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर प्रदेश सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेंगे। हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर सरकार इस मसले पर कोई कदम नहीं उठाती है तो वह 23 मार्च को प्रदेशभर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। गौर करने वाली बात है कि 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। ये लोग पाटीदारों को आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहे थे।

 

#hardik patel

Source : Agency

पाठको की राय