Sunday, October 25th, 2026

गाड़ी और घर नहीं मिला अच्छा तो नीतीश सरकार में मंत्री मदन साहनी ने की इस्तीफे की घोषणा

पटना 
बिहार की नीतीश कुमार सरकार को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। साहनी ने नौकरशाही से नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कहा है कि उन्हें गाड़ी और घर अच्छा नहीं मिला। साहनी ने कहा कि वह लोगों को सेवा नहीं कर पा रहे हैं तो पद पर बने रहने का औचित्य नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह नीतीश कुमार के साथ बने रहेंगे। 

साहनी ने कहा, ''मैं नौकरशाही के विरोध में इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे जो गाड़ी या घर मिला मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि यदि मैं लोगों को सेवा नहीं कर सकता, यदि अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते तो लोगों के काम नहीं हो सकते हैं। यदि उनके काम नहीं हो रहे हैं तो मुझे इसकी (मंत्री पद) आवश्यकता नहीं है।''

 

#नीतीश सरकार

Source : Agency

पाठको की राय