Sunday, October 25th, 2026

बिहार में नितीश नहीं होते तो भाजपा जीरो पर आउट होती, संजय पासवान के बयान ने बढ़ाई हलचल

पटना.

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने यह कह कर हंगामा मचा दिया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। संजय पासवान ने एक कार्यक्रम के दौरान सभा के संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि इस बात में सच्चाई है।

उन्होंने जन स्वराज के और चर्चित राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भी साथ ही जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी ताकत बढ़ती जा रही है, हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। संजय पासवान के इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है और यही कारण है कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है।

 

#Bihar#Sanjay Paswan

Source : Agency

पाठको की राय