अगर न्यूजीलैंड ने जीता टॉस तो मुश्किल में पड़ सकती है विराट कोहली की सेना, शेन बॉन्ड ने भारत को चेताया
नई दिल्ली
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का इंतजार बस खत्म होने को है। भारत और न्यूजीलैंड के साउथैम्पटन में खेले जाने वाले फाइनल मैच पर पूरे विश्व क्रिकेट की निगाहें टिकी हुईं हैं। तमाम क्रिकेट फैन्स डब्ल्यूटीसी के पहले विजेता को देखने के लिए उत्सुक हैं। एजिस बाउल के मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल में टॉस का रोल भी काफी अहम माना जा रहा है। इसी बीच, पूर्व कीवी तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड का मानना है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में टॉस जीतने में सफल रहती है तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं।
बॉन्ड का कहना है कि अगर कीवी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती है तो वह भारतीय टीम को काफी जल्दी समेट देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'अगर न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती है। तो मुझे लगता है कि वह भारत को सस्ते में आउट कर लेगी और यह एक बुरी चीज नहीं है।' शेन बॉन्ड ने हालांकि कहा कि अगर न्यूजीलैंड की टीम ऐसा करने में सफल नहीं रहती है तो भारतीय टीम उन पर हावी हो सकती है। उन्होंने कहा, 'रिस्क यह है कि अगर भारत को ऑलआउट नहीं कर पाती है, तो इंडिया के पास दो वर्ल्ड क्लास स्पिनर मौजूद हैं जो उनको मैच में बनाए रख सकते हैं। तो टॉस काफी अहम होगा और पहली पारी काफी महत्वपूर्ण रहेगी।'

पाठको की राय