हमें धोखा दे सकती है तो...एमपी में अखिलेश ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, कहा- उसे वोट मत देना
जतारा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को टीकमगढ़ जिले के जतारा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना। कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है। कांग्रेस वोटों के लिए जाति आधारित जनगणना चाहती है। जब उनसे पूछा गया कि यदि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में किंग मेकर बनती तो वह किस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि किंगमेकर बनना जरूरी नहीं है। पहले पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
#समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
Source : Agency

पाठको की राय