Wednesday, October 21st, 2026

भारत में मोदी की जगह कोई और PM होता तो हमारे रिश्ते बेहतर होते-इमरान

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर भारत में नरेंद्र मोदी की जगह कोई और होता तो शायद हमारे रिश्ते बेहतर होते। दरअसल हाल ही में इमरान खान ने  एक इंटरव्यू में यह बात कही है। इमरान खान ने कहा कि 'मैं सोचता हूं कि यह आरएसएस की एक अजीब सोच है, जिससे नरेंद्र मोदी ताल्लुक रखते हैं। अगर भारत में नरेंद्र मोदी की जगह दूसरे नेता होते तो उनसे पाकिस्तान का बेहतर रिश्ता हो सकता था और हां, हम अपने सभी अलग-अलग मुद्दों को सुलझा भी लेते।'

इस साक्षात्कार के दौरान जब  के रिपोर्टर ने इमरान खान से पूछा कि अगर मोदी सरकार सत्ता छोड़ती है तो क्या भारत-पाकिस्तान संबंध सुधरेंगे? इसके जवाब में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कि वो भारत को किसी अन्य पाकिस्तानियों से ज्यादा जानते हैं। इमरान खान ने कहा कि वो किसी अन्य पाकिस्तानी की तुलना में भारत को ज्यादा जानते हैं क्योंकि दोनों देश साथ क्रिकेट खेलते हैं और इसी वजह से उन्हें भारत के प्रति सम्मान और प्यार है। उन्होंने कहा कि 'मैं किसी अन्य की तुलना में भारत को ज्यादा प्यार और सम्मान देता हूं क्योंकि क्रिकेट एक बड़ा खेल है। यह दोनों ही देशों में लगभग एक धर्म के समान है।'

पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा कि 'इसलिए जब मैंने पाकिस्तान में प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्वायन किया तब मैंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि मेरे सत्ता में आने की सबसे पहली और अहम वजह यह है कि मैं पाकिस्तान में गरीबी कम करना चाहता हूं। इसके लिए सबसे अच्छा रास्ता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार सही ढंग से चले। इससे दोनों देशों को फायदा होगा।'

 

#इमरान खान

Source : Agency

पाठको की राय