Thursday, October 22nd, 2026

पक्ष में वोट नहीं दिया तो रंजिश में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

बिदुपुर
वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के पानापुर दिलावरपुर गांव में बुधवार की रात घर पर चढ़कर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन बिदुपुर पीएचसी में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर किया गया। गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं देने की रंजिश को लेकर गोली मारी गयी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में तीन चार अपराधी हथियारबंद होकर विवेक के दरवाजे पर आ गए और दरवाजे पर सोये उनके चाचा से उलझ गए। इस दौरान दोनों लोगों में कहासुनी होने लगे। आवाज पर सुनकर विवेक जब घर से आया तो उसको गोली मारकर सभी बदमाश चलते बने। गोली उसकी पेट में लगी है। घायल विवेक को आनन-फानन में पीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत रेफर किया गया। घायल की हालत गंभीर बतायी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया कि चुनावी रंजिश में एक युवक को गोली मारी गई है, जिसका इलाज पीएमसीएच में किया जा रहा है। परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। घायल का फर्दबयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 

#enmity

Source : Agency

पाठको की राय