कांग्रेस अपने काले आदेश वापस नहीं लेगी तो भाजपा 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी - भाजपा
बीजापुर
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार, पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट एवं जिला महामंत्री सत्येन्द्र ठाकुर ने कहा कि आज हर तबका सरकार के विरूद्ध आंदोलित है। वन कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा कर्मी, बेरोजगार एवं आम जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस ने सत्ता हथिया ली। अब सार्वजनिक, निजी कार्यक्रमों, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों पर एक तरह से तुगलगी फरमान जारी कर प्रतिबंध लगाने की जुगत में भूपेश सरकार ने काला आदेश जारी कर दिया है। सरकार चाहती है कि उसके खिलाफ उठ रहे सभी आवााज दबाकर आंदोलनों को भी रोकना चाहती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार अपने काला आदेश को वापस नहीं लेगी, तो भाजपा 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी।
उन्होने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भारत के प्रत्येक नागरिक को दी है। संवैधानिक अधिकारों को राज्य की जनता से भूपेश सरकार छीन रही है। लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या की जा रही है। भाजपा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तौर पर मना रही है, तब कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर उतारू है। उन्होने कहा कि भूपेश सरकार की तुगलगी फरमान का किसी भी कार्यक्रम के आयोजक यदि 19 शर्तो का पालन नहीं करेगा, तो उसे जेल हो जाएगी। सबसे आपत्तिजनक एवं असंवैधानिक बिंदू आयोजकों से हलफनामा लिया जाना है। अब भूपेश सरकार के फरमान से कांग्रेस को ही आयोजन का अधिकार होगा। इस आदेश की आड़ में कांग्रेस विपक्ष पर चिंन्हाकित हमले करेगी।

पाठको की राय