Thursday, October 22nd, 2026

शिकायतें मिलीं तो अस्पताल की जांच करने पहुंचे SDM, अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक, लगाई फटकार

छतरपुर
घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं की शिकायतें मिलने के बाद बड़ामलहरा एसडीएम विकास कुमार आनंद ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में न तो चिकित्सक मिले और न ही वार्डवॉय। बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई और नोटिस जारी किए हैं।

 एसडीएम ने मौजूद स्टाफ से कहा कि वे आगे भी अस्पताल की जांच करने आएंगे और यदि सुधार नहीं मिला तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, प्रसूताओं की समस्याओं को सुना, बच्चों के वजन की तौल कराई तथा प्रसूताओं का ब्लड प्रेशर चैक कराया। उल्लेखनीय है कि एसडीएम ने समूचे अनुभाग के सभी विभागों में सुधार हेतु अल्टीमेटम दे रखा है। एसडीएम ने कहा है कि सभी अव्यवस्थाओं की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर भेजी जाएगी। वही अस्पताल में मौजूद लोगों ने एसडीएम से एंबुलेंस और अस्पताल में पानी और लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की।

 

#SDM arrived

Source : Agency

पाठको की राय