Monday, October 19th, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में पाजिटिव व्यक्ति आता है तो उसके परिजन को भी आईसोलेट करें : प्रभारी सचिव

मुरैना
आयुक्त, तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विकास विभाग के सचिव और मुरैना जिले के प्रभारी सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कहा है कि गांवों में जिस परिवार में व्यक्ति पाॅजिटिव आता है तो उस परिवार को भी आईसोलेटे करें।       
    
प्रभारी सचिव गुप्ता सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों को संबोधित कर रहें थे। गुप्ता ने कहा कि गांवों में जिस परिवार में व्यक्ति पाॅजिटिव आता है तो उस परिवार को भी आईसोलेट करें। अगर हमने इस पर विचार नहीं किया तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड बुरी तरह से फैल जायेगा। इसलिये हमें जागरूक होकर कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन करना चाहिये। विशेषकर जिन गांवों में कोविड का एक भी व्यक्ति पाॅजिटिव आया है तो उस गांव में विशेष निगरानी रखी जाये। उस परिवार के एक भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, तभी कोरोना की चेन तोड़ी जा सकती है। इस दौरान कलेक्टर बी. कार्तिकेयन पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, प्रभारी एसडीएम एलके पाण्डे, सीएमएचओ डाॅ. एडी शर्मा  सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं गूगल मीट के माध्यम से जुड़े उन पंचायतों के सरपंच, सचिव मौजूद थे। जिन पंचायतों में कोविड के एक से लेकर 5 या 6 मरीज पाॅजिटिव है।     
    
प्रभारी सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारे जिले में जो कोरोना के केस हैं वे आगे बढें नहीं उन्हें हम ठीक से आईसोलेट कर लें। जिससे आस पास के लोगों को कोरोना न हो और गांव में भी किसी तरह का कोरोना न फैले। ऐसे केस जिन्हें सर्दी, खांसी और बुखार है। लेकिन पाॅजिटिव नहीं हैं, फिर भी हमें उन्हें आइसोलेशन में रखना है। ये मानते हुये कि वे पाजिटिव है और रिपोर्ट में पाॅजिटिव नहीं आये हैं। सभी गांव में कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन हो।  
    
प्रभारी सचिव ने उन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव से गूगल मीट के माध्यम से प्रत्येक पाॅजिटिव व्यक्ति के बारे में हालचाल पूछा और उसके परिवार को आवश्यक सुविधायें मुहैया कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पाॅजिटिव परिवार के सदस्यों को घर से बाहर नहीं निकलनें दें, क्योंकि जिस परिवार में व्यक्ति पाॅजिटिव है, उसके लक्षण 4 या 6 दिन बाद उत्पन्न होते है। भले ही परिवार के अन्य सदस्यों को सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण दिख रहें हों, किन्तु रिपोर्ट में पाॅजिटिव नहीं आते है, उनको भी घर से बाहर नहीं निकलनें दें। प्रभारी सचिव ने कहा कि जो व्यक्ति वैक्सीनेशन लगवाने से कतरा रहें हों, उन्हें प्रेरित करें और वैक्सीनेशन के प्रथम एवं दूसरा डोज अवश्य लगवायें। तीसरी लहर भले ही आये, किन्तु हम सब लोंगो के वैक्सीनेशन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण हो जायेगा तो कोरोना का प्रभाव उस व्यक्ति पर नहीं पड़ेगा।
    
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने संबंधित पाॅजिटिव पंचायतों के प्रतिनिधि, सरपंच एवं सचिव से डोर टू डोर चर्चा की और प्रत्येक मरीज का हालचाल पूछा। जिसमें एक भी मरीज ऐसा नहीं था, जिसे गंभीर समस्या हो। सभी मरीज नाॅर्मल स्थिति में सुरक्षित है।

 

#प्रभारी सचिव

Source : Agency

पाठको की राय