Monday, October 19th, 2026

दो जगहों पर बरामद हुई आईईडी, एसपी ने की ईनाम की घोषणा

नारायणपुर
पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निदेर्शानुसार चल रहे रोड़ डिमायनिंग के दौरान शनिवार को नारायणपुर पुलिस की बीडीएस टीम ने थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत  अलग-अलग 2 स्थानों पर आईईडी बरामद कर उसे तत्काल डिफ्यूज किया। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बीडीएस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की।

बीडीएस टीम ने नक्सलियों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए प्लांटेड रीमोट आईईडी टिफिन बम को डिफ्यूज कर फोर्स को बड़ी क्षति से बचा लिया। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बीडीएस टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए नगद ईनाम की घोषणा की है। साथ ही रोड़ डिमायनिंग की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी दिये हैं ताकि आईईडी रिकवर कर फोर्स को बड़े खतरे से बचाया जा सके।

जिला नारायणपुर के सर्वांगीण विकास की लक्ष्य को पूरा करने के लिये पुलिस, सशस्त्र बल और केन्द्रीय बलों को जवान 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं।  नक्सली नहीं चाहते कि अबुझमाड सहित पूरे बस्तर का विकास हो। क्योंकि क्षेत्र की उन्नति के साथ ही उनका जनाधार भी कम हो रहा है जिसके कारण नक्सली बौखलाहट में आईईडी प्लांट करते हैं और फोर्स को क्षति पहुंचाने की नियत से हिट-एण्ड-रन के माध्यम से हानि पुहंचाते हैं। इसी के तहत् नक्सली विकास कार्यों की प्रगति को प्रभावित करने तथा फोर्स को हानि पहुँचाने की नियत आईईडी प्लांट कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक जायसवाल के निदेर्शानुसार विगत कुछ महिनों से जिला के नक्लल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सर्चिंग अभियान चले रहे हैं। नक्सल गस्त और सर्चिंग के दौरान उनके साथ बीडीएस टीम भी साथ होती है। इसी के तहत् कार्यवाही के दौरान बीडीएस टीम को यह सफलता मिली है।

 

#IED

Source : Agency

पाठको की राय