Thursday, October 22nd, 2026

आईसीसी ने टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की, लियाम लिविंगस्टोन बने दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर

मुंबई
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई और नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त तीन मैच की टी20 सीरीज में लियाम ने बैट और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। लिविंगस्टोन ने दो मैच में 124 रन बनाए और पांच विकेट हासिल किए।

लियाम लिविंगस्टोन ने 47 गेंद में 87 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में 194 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। दो मैचों में दमदार परफार्मेंस की बदौलत लियाम ने सात पायदान की छलांग लगाई और रैंकिंग में मार्कस स्टायनिस को पीछे छोड़ नंबर वन बने। मार्कस को दो स्थान का नुकसान हुआ।

भारतीय ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या टॉप-10 में मौजूद सिर्फ एकमात्र खिलाड़ी हैं। हार्दिक 199 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पेटल 149 पॉइंट्स के साथ 11वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोस इंग्लिश ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बना ली है। उन्होंने 13 स्थान की छलांग लगाई है और अब 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 79 रन बनाए। ट्रेविस हेड शीर्ष पर बरकरार है। जबकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

 

#Liam Livingstone

Source : Agency

पाठको की राय