Thursday, October 22nd, 2026

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप: वर्ल्ड कप में कोहली के नाम है यह विराट रिकॉर्ड, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा है बल्ला

नई दिल्ली

 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। इस दोनों मैचों में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है। विराट कोहली को उनकी धारदार बल्लेबाजी और बेहतरीन रन चेज करने के कारण मॉडर्न एरा सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है। बता दें कि विराट कोहली के नाम वर्ल्ड कप मैचों में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड है।

लिस्ट में जयवर्धने और डी विलियर्स भी शामिल
बता दें कि विराट कोहली ने अपना पहला वर्ल्ड कप साल 2011 में खेला था। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैचों में कुल 625 रन बनाए हैं। उसके बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 553 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैचों में 541 रन बनाए हैं।

14 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच
बता दें कि विराट कोहली के पास रनों में इजाफा करने का बेहतरीन मौका है। भारत का अगला मैच 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया वर्सिज पाकिस्तान मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैच के लिए दोनों टीम में अहमदाबाद पहुंच गई है। क्रिकेट प्रेमियों के साथ खिलाड़ी भी इस मैच के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

 

 

#आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023

Source : Agency

पाठको की राय