Friday, October 23rd, 2026

ICC ने WTC 2023 Final के लिए किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, ये 4 भारतीय भी हैं शामिल

नई दिल्ली
आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के पूरी तैयारी कर ली है। स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों, टीवी और स्मार्टफोन पर मैच देखने वाले फैंस को मैच देखने का एक अलग अनुभव मिलेगा। आईसीसी ने कमेंट्री पैनल का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें 4 भारतीय दिग्गज शामिल हैं। वर्ल्ड फीड के लिए आईसीसी ने WTC 2023 Final के लिए 10 दिग्गजों का पैनल बनाया है।

  कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री, रिकी पोंटिंग, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडेन, नासिर हुसैन और कुमार संगकारा के अलावा हर्षा भोगले, एलिसन मिचेल, दिनेश कार्तिक और जस्टिन लैंगर भी शामिल हैं, जिनकी आवाज अंग्रेजी भाषा में फैंस को सुनाई देगी। भारत की ओर से रवि शास्त्री शास्त्री, सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले और दिनेश कार्तिक हैं। ऑस्ट्रेलिया से रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडेन, एलिसन मिचेल और जस्टिन लैंगर हैं।

आईसीसी की मानें तो दमदार कवरेज के लिए मैदान पर कम से कम 35 कैमरा सेटअप किए गए हैं। इस खिताबी मैच में आपको डीआरएस सर्विस के अलावा बॉल ट्रैकिंग और हॉक-आई जैसी सुविधा भी मिलेगी। अन्य बड़े मैचों की तरह यहां भी ड्रोन कैमरा, बगी कैम और स्पाइडरकैम से कवरेज होगा। वर्चुअल रूप से 360 डिग्री व्यू भी मिलने वाला है। 100 देशों में इसका प्रसारण होगा।
 
आपको बता दें, स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी कमेंट्री में आपको हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, दीपदास गुप्ता, एस श्रीसंत और जतिन सप्रू की आवाज सुनाई देगी। समय-समय पर हम सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री को भी हिंदी में सुनते नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ मैच प्रेजेंटर होंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर इसका प्रसारण होगा।

 

 

#ICC ने WTC 2023 Final

Source : Agency

पाठको की राय