Saturday, October 24th, 2026

IAS अधिकारी नियाज खान ने अब मुसलमानों से आतंकवाद पर अपील की, कहा यह वायरस खत्म करें

भोपाल
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने इस बार मुसलमानों से अपील की है कि वे आतंकवाद के वायरस को खत्म करने के लिए आगे आएं। खान का कहना है कि आतंकवाद इस्लाम विरोधी है तो इसे वायरस को खत्म करना चाहिए। नियाज खान ने अफगानिस्तान में मजार ए शरीफ मस्जिद पर ब्लॉस्ट में लोगों की हत्या की घटना को लेकर यह ट्वीट किया है और मुसलमानों को आगे आने की अपील की है। आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि आतंकवाद इस्लाम विरोधी है। अतिवाद इस्लाम पर कलंक है। इसलिए दुनिया के दो अरब मुसलमानों का यह कर्तव्य है कि वे आतंकवादियों को मारने के लिए हर संभव प्रयास करें। खान ने एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया है जिसमें अफगानिस्तान में मजार ए शरीब मस्जिद में ब्लॉस्ट होने से 17 लोगों की हत्या के साथ 66 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई है।

मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की कर चुके हैं मांग
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी खान द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद मुसलमानों की हत्याओं की घटना पर भी फिल्म बनाए जाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने द कश्मीर फिल्म के निर्देशक विवेकअग्निहोत्री से फिल्म की आय को कश्मीरी पंडित और उनके बच्चों पर खर्च करने की मांग भी की थी। उन्होंने फिल्म अभिनेता आमिर खान की आलोचना भी की थी और सोनू सूद की जरूरतमंदों की मदद करने पर तारीफ भी की थी। द कश्मीर फाइल्स को लेकर सुर्खियों में आने के बाद राज्य सरकार ने खान को नोटिस भी दिया था और इसके बाद खान ने चुप्पी साध ली थी।

 

#IAS officer Niyaz Khan

Source : Agency

पाठको की राय