Wednesday, October 21st, 2026

IAS अधिकारी अशोक खेमका होंगे AAP में शामिल? अरविंद केजरीवाल से है यह रिश्ता

नई दिल्ली
पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर है। वहीं अकसर विवादों में रहने वाले अशोक खेमका के आम आदमी पार्टी जॉइन करने की भी चर्चा है। खेमका वह आईएएस अधिकारी हैं जिनका 30 साल की सर्विस में 54 बार ट्रांसफर किया गया। आम आदमी पार्टी के सत्रों ने बताया कि अब तक खेमका राजनीति से दूर थे। हालांकि वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रिंसिपल अडवाइजर भी हो सकते हैं। बता दें कि 2024 में हरियाणा में चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस बारे में ट्वीट किया है।

अशोक खेमका अरविंद केजरीवाल के कॉलेज के दोस्त हैं। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में खेमका आम आदमी पार्टी को दिशा देने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए वह IAS अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। 2014 में आम चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने अशोक खेमका को पार्टी जॉइन करने का न्योता दिया था। हालांकि तब अशोक खेमका ने राजनीति में रुचि नहीं दिखायी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि तब से अब में बहुत बदलाव आ गया है। खेमका और अरविंद केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर में साथ पढ़ते थे।

 

 

#IAS officer Ashok Khemka

Source : Agency

पाठको की राय