Friday, October 23rd, 2026

आईएएस एसोसिएशन ने कॉन्क्लेव में शामिल होने का मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में आईएएस एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। आईएसएस एसोसिएशन द्वारा कॉन्क्लेव का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जा रहे आईएएस कॉन्क्लेव-2022 में 15 अप्रैल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आईएएस कॉन्क्लेव में आमन्त्रण के लिए एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री मनोज पिंगुआ सहित श्री आर. प्रसन्ना, श्रीमती आर. संगीता, श्री मयंक चतुवेर्दी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

#IAS Association

Source : Agency

पाठको की राय