Sunday, October 25th, 2026

अपने पैरों पर खड़ी होउंगी, माता-पिता का नाम भी रोशन करूँगी

भोपाल

मण्डला की समीक्षा केवट कहती हैं मैं अपनी पढ़ाई पूरी करके खुद अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूँ और अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करूँगी। आँखों में एक चमक के साथ समीक्षा कहती है मामा शिवराज सिंह चौहान ने हम बेटियों की हर चिंता दूर कर दी है। मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहुत मदद मिल रही है।

समीक्षा कहती है लाड़ली लक्ष्मी योजना मेरे जन्म से ही परी की तरह मेरे साथ है। मेरे जन्म पर जैसे ही मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला, माता-पिता की खुशी दोगुनी हो गई। पाँचवीं पास करके जब मैंने छठवीं में एडमिशन लिया, तो मुझे 2 हजार रूपये मिले। मुझे नवीं, दसवीं और बारहवीं में भी सहायता राशि मिलेगी। योजना की मदद से मैं अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही हूँ। मम्मी कहती हैं मामा मुख्यमंत्री चौहान हैं, तो तुम्हारी पढ़ाई जरूर पूरी होगी। मैं भी पढ़-लिखकर अपने परिवार को एक अच्छा जीवन जीने में सहयोग करूँगी।

 

 

#अपने पैरों पर खड़ी होउंगी

Source : Agency

पाठको की राय